बानूछापर में नाला सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

बेतिया नगर निगम के नवअधिग्रहित क्षेत्र वार्ड-28 में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बुधवार को नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने क्षेत्र की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था पर चिंता जताई और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं.

Bettiah News: नगर निगम के नवअधिग्रहित क्षेत्र बानूछापर स्थित वार्ड-28 में बुधवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जेसीबी से चल रहे नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बावजूद यहां अब भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है.

Bettiah Nagar Nigam : कच्चे नाले की स्थिति पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि ग्राम पंचायत काल में केवल कच्चे नाले का निर्माण कराया गया था. उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में अब पक्के नाले और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था की जरूरत है. नगर निगम बोर्ड से योजनाओं की स्वीकृति मिलने के बावजूद सड़क और नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर भी उन्होंने चिंता जताई.

अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

महापौर ने सार्वजनिक नालों और सड़कों पर हुए अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे सफाई कार्य प्रभावित होता है और बरसात में जलजमाव की समस्या बढ़ जाती है. उन्होंने वार्ड जमादार को स्थिति का आकलन कर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

स्थानीय लोगों ने रखीं समस्याएं

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने वार्ड-28 को नगर निगम का सबसे उपेक्षित क्षेत्र बताते हुए पक्का नाला निर्माण, जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा सार्वजनिक नालों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिजली के खंभे में उतरे करंट से टेम्पो चालक की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhukar mishra

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >