सिकहरना नदी में अज्ञात युवती ने लगायी छलांग, लापता

गोपालपुर थाना क्षेत्र के शिवाघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने सिकरहना नदी में छलांग लगा दी.

सिकटा . गोपालपुर थाना क्षेत्र के शिवाघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने सिकरहना नदी में छलांग लगा दी, युवती कहां की है, अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है. पुल पर एक जोड़ा चप्पल मिला है. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी. युवती का अभी कोई सुराग नहीं मिला है. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर तहकीकात कर रही है. एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है. उनके आते ही युवती को खोजने का काम किया जाएगा. चर्चाओं के बीच लोग कयास लगा रहे है कि युवती बकुलहर गांव की है. अब तो खुलासा युवती के मिलने के बाद ही हो सकती है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >