फूफा के लड़का ने ही कराई थी अपहरण, अपहृत बरामद व अपहर्ता गिरफ्तार

सुदामानगर गांव निवासी कलामुद्दीन अली का लड़का जफर को फूफा के लड़का इमामुद्दीन हुसैन ने ही कराई थी अपहरण, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैरिया पुलिस ने आठ घंटे में ही अपहर्ता को बरामद किया.

बैरिया . थाना क्षेत्र के बथना पंचायत के वार्ड नंबर 8 सुदामानगर गांव निवासी कलामुद्दीन अली का लड़का जफर को फूफा के लड़का इमामुद्दीन हुसैन ने ही कराई थी अपहरण, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैरिया पुलिस ने आठ घंटे में ही अपहर्ता को बरामद किया. सुदामानगर निवासी कलामुद्दीन ने बैरिया थाने में अपने बेटा जफर अली की अपहरण होने की सूचना बैरिया पुलिस को दी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही अपहर्ता को तथा एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. कलामुद्दीन ने बैरिया थाना में आवेदन देकर बताया है कि सोमवार के सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला निवासी बदरुद्दीन अंसारी का लड़का इमामुद्दीन हुसैन मेरे लड़का जफर अली को फोन कर रुपये देने के नाम पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला बुलाया. जहां पर मेरा बेटा जफर अली पहुंचा तो इमामुद्दीन ने अपने घर से कुछ दूरी पर रुपये देने के लिए बुलाकर ले गया, जहां पर दो बाइक से सवार पांच व्यक्ति पहुंचकर चारों तरफ से जफर को घेर लिया और बरवत बड़ा नहर के समीप खुला सरेह के एक बगीचा में ले जाकर मुझे सभी व्यक्तियों ने बैठा दिया और बोलने लगा कि तुम हम लोग के गिरफ्त में हो अपने घर से दो लाख रुपए मांगाओ, तब तुम जाओगे. सभी आरोपियों ने जफर के मोबाइल से वीडियो कॉलिंग पर मेरा बड़ा लड़का युसूफ अली से बातकर दो लाख रुपए का मांग करने लगा और बोलने लगा कि ज्यादा होशियारी करोगे तो तुम्हारे भाई को यहीं पर जान से मार देंगे. इतना में यूसुफ ने अपने पिता कलामुद्दीन से इसकी खबर दी और दोनों बैरिया पुलिस को सूचना दिया. इस पर बैरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे बरवत के नजदीक बगीचा से जफर को बरामद कर लिया तथा वहां से भाग रहे इमामुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि कलामुद्दीन के दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >