बेतिया: जांच टीम पहुंची तो धड़ाधड़ गिरे शटर, नरकटियागंज में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

नरकटियागंज में स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों और निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. इस कार्रवाई से चिकित्सा प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया. बिना नेम प्लेट के चल रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को टीम ने सील कर दिया.

Bettiah News: नरकटियागंज. स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को नगर के विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटरों और निजी नर्सिंग अस्पतालों की जांच की. विभागीय टीम के जांच अभियान से चिकित्सा प्रतिष्ठानों के संचालकों में हड़कंप मच गया. अस्पताल रोड पर कई दुकानों के शटर भी आनन-फानन में गिर गए. जांच के दौरान बिना नेम प्लेट के संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को टीम ने सील कर दिया.

Narkatiaganj News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

अस्पताल प्रबंधक विपिन राज ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नगर में संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की गयी है. पहले दिन अस्पताल रोड स्थित ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर, साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत एक अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गयी.

टीम ने संचालकों से सेंटर के रजिस्ट्रेशन, टेक्नीशियन समेत अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा.

निजी अस्पतालों के कागजात भी खंगाले

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरानी बाजार रोड स्थित कई हॉस्पिटल की भी जांच की. अस्पताल संचालकों से आवश्यक कागजात की मांग की गयी.

कुछ संचालकों ने मौके पर ही कागजात प्रस्तुत किए, जबकि कुछ को निर्धारित समय में संबंधित कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

बिना नेम प्लेट वाला अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

अस्पताल रोड स्थित बिना नेम प्लेट के संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी टीम पहुंची. जांच के दौरान सेंटर को सील कर दिया गया. सेंटर के संचालन से संबंधित कागजात की भी जांच की जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अन्य सेंटरों और अस्पतालों की भी होगी जांच

विभागीय टीम ने बताया कि नगर में संचालित अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटरों और निजी अस्पतालों की भी जांच की जाएगी. जांच अभियान के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

जांच टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद चंद्र शुक्ला, अस्पताल प्रबंधक विपिन राज, स्वास्थ्य कर्मी नंदू सिंह, मोहम्मद राशिद और सत्या पांडेय शामिल थे.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >