दहेज के लिए दो विवाहिताओं की हत्या

पुलिस ने जहां हत्या मामले के आरापित रामपुर तुतुहिया निवासी श्वधर बीन का गिरफ्तार कर लिया है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर तुतुहिया और केहुनिया उपाध्याय टोला में हुई दो विवाहिताओं की हत्या मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने जहां हत्या मामले के आरापित रामपुर तुतुहिया निवासी श्वधर बीन का गिरफ्तार कर लिया है, वही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि रामपुर तुतुहिया गांव में बीते नौ मार्च को सनाज बीन की पत्नी बिंदु देवी की हत्या कर शव जला दिया गया था. मामले में आरोपित मृतक के ससुर श्वधर बीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. कांड के अन्य आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले में मृतक बिंदू देवी के पिता अम्बिका बीन ने एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें सनोज बीन, ससुर शिवधर बीन, देवर बागड़ बीन, अजय बीन समेत 6 लोगों को नामजद किया गया है. वहीं नौतन थाना क्षेत्र के खलवा खाप टोला निवासी सुनील प्रसाद ने एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें बताया है कि उसने अपनी 20 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी की शादी चार मार्च 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से केहुनिया उपाध्याय टोला निवासी उमेश पटेल से कराई थी. शादी में गहने, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपये उपहार के रूप में दिए गए थे. शादी के बाद निक्की ससुराल गई. शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा. छह महीने बाद ससुराल वालों ने 5 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी. इनकार करने पर निक्की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. सुनील प्रसाद के अनुसार, पति उमेश पटेल, ससुर ललन पटेल, सास और देवर करण पटेल लगातार दहेज के लिए दबाव बना रहे थे. निक्की के मना करने पर उसे खाना नहीं दिया जाता था और मारपीट की जाती थी. सामाजिक स्तर पर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने. 13 मार्च 2025 की सुबह 6:30 बजे सुनील प्रसाद को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. जब वे उपाध्याय टोला पहुंचे तो निक्की का शव ससुराल में पड़ा मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >