विवाहिता की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, जेल

मटियारिया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव से हत्याकांड से जुड़े दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गौनाहा . मटियारिया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव से हत्याकांड से जुड़े दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया है कि शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हत्यारोपित नंद किशोर यादव व संजय यादव को गिरफ्तार किया गया है. घटना आठ अगस्त की है. इसमें कुल पांच आरोपित हैं. दहेज को लेकर सभी आरोपियों ने मिलकर एक विवाहिता की हत्या कर दी थी. गिरफ्तार आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >