Bettiah : एसएसबी ने गंडक बराज वाल्मीकिनगर से निकाली तिरंगा रैली

कमांडेंट तपेश्वर संबित रावत के नेतृत्व में बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया.

वाल्मीकिनगर/हरनाटांड़.

गंडक बराज वाल्मीकिनगर से मंगलवार को एसएसबी 21वीं वाहिनी डी कंपनी गंडक बराज और बगहा मुख्यालय के कमांडेंट तपेश्वर संबित रावत के नेतृत्व में बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. जिस दौरान वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इस रैली में एसएसबी के दर्जनों जवान के अलावा सेंट जेवियर विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते रहे. वही विधायक ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी का घर-घर तिरंगा जन-जन तक पहुंच चुका है. लोगों की आत्मा में बस चुका है. लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है. आज हमारे लिए हर घर तिरंगा एक उत्सव नहीं है महोत्सव बन चुका है. तीन रंगों से बना तिरंगा हमारी आन बान और शान है. इसके लिए हम अपना सर्वस्व बलिदान करने से भी पीछे नहीं हटते. हम बेसब्री से स्वतंत्रता दिवस उत्सव की प्रतीक्षा करते हैं और इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं. वही कमांडेंट ने कहा कि यह तिरंगा रैली गंडक बराज वाल्मीकिनगर से लक्ष्मीपुर, भेड़िहारी, नौरंगिया, सिरिसिया, रामपुर होते बगहा अनुमंडल कार्यालय, एसपी ऑफिस तक जाएगी. इस रैली के माध्यम से जन-जन को हर घर तिरंगा के अभियान में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहा है, जो गर्व की बात है. मौके पर कस्टम सुपरिटेंडेंट सुदामा निषाद, वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार, स्वाभिमान बटालियन डीएसपी अपूर्वा, विवेक सिंह डांगी, जिशनु एम, भोलानाथ, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, नप बगहा सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, लक्ष्मीपुर-रमपुरवा मुखिया सुमन सिंह, विधायक प्रतिनिधि उमेश श्रीवास्तव, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेश उर्फ लड्डू शर्मा, सम्राट आनंद, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, आलोक यादव, शिक्षक अंकित कुमार, विक्की कुमार समेत ग्रामीण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ISRAEL ANSARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >