भिखारी कोइरी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया वीर शहीद को याद

बेतिया में अमर शहीद भिखारी कोइरी के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद कर समाज को प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया.

Bettiah News: बेतिया. अमर शहीद भिखारी कोइरी के शहादत दिवस के अवसर पर बरवत सेना चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उच्चतर माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. हेडगेवार नगर के प्रधानाचार्य फणीश्वरनाथ, प्राथमिक खंड के प्रधानाचार्य गौरी शंकर प्रसाद समेत स्थानीय नागरिकों ने शहीद भिखारी कोइरी को नमन किया.

शहीद के त्याग और बलिदान को किया याद

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश के प्रति भिखारी कोइरी के त्याग, साहस और बलिदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीद हमेशा समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे.

देशभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा माहौल

कार्यक्रम में लोगों ने शहीद भिखारी कोइरी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया. प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा.

मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य लखींद्र कुमार सिंह, विद्यालय के कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >