डयूटी पर तैनात चौकीदार की फाड़ी वर्दी

ड्यूटी पर तैनात व कार्यरत एक चौकीदार पर कतिपय शरारती तत्वों ने हमला कर उसकी वर्दी को फाड़ते हुए उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई है.

सिकटा . ड्यूटी पर तैनात व कार्यरत एक चौकीदार पर कतिपय शरारती तत्वों ने हमला कर उसकी वर्दी को फाड़ते हुए उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई है. घटना कंगली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में घटी है. ड्यूटी पर कार्यरत जख्मी चौकीदार शिवशंकर पासवान ने एक महिला समेत चार लोगों पर प्राथमिक की दर्ज करायी है. साथ ही अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है. घटना 15 मार्च की है.होली के दिन दो पक्ष आपस में उलझे हुए थे. घटना की सूचना पर पहुंचे चौकीदार ने उन लोगों को समझा बूझाकर हटाने का प्रयास किया. इसी बीच राजकुमार पटेल, दिनेश पटेल, राजनंदन पटेल रूबी देवी एवं अन्य ने मिलकर चौकीदार के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे. चौकीदार की वर्दी को फाड़ दिया और उसके साथ मारपीट भी की. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद लाडले ने बताया कि चौकीदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >