विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में तीन नामजद

स्थानीय पुलिस ने विद्युत कार्यालय के जेई वेद प्रकाश ओझा के लिखित शिकायत पर तीन लोगों को विद्युत ऊर्जा का गलत उपयोग करने मामले में नामजद किया है.

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने विद्युत कार्यालय के जेई वेद प्रकाश ओझा के लिखित शिकायत पर तीन लोगों को विद्युत ऊर्जा का गलत उपयोग करने मामले में नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि विद्युत कार्यालय रामनगर के कनीय अभियंता के शिकायत पर 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें आरोप है कि वे सभी बाईपास विधि से विद्युत ऊर्जा का प्रयोग कर रहे थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आरोपियों में हरिनगर स्थित भुवनेश्वर चौक गफूर बस्ती निवासी नूरजहां खातून पर 22651, बेला गोला हरिजन टोली निवासी सुभाष प्रसाद और बेला गोला निवासी राजू विश्वकर्मा पर 5412 रुपये का जुर्माना लगा है. महिला से मारपीट मामले में नौ नामजद

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने सबुनी चौक की एक महिला की शिकायत पर 9 लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सबुनी निवासी नूरजहां जिया ने लिखित सूचना देकर बताया है कि साजिश के तहत डैनमरवा निवासी एजाजुल अंसारी, शाहिद जमाल, जमील अहमद, राशिद जमाल डडरौल निवासी मैनुद्दीन अंसारी, अलीफतरा खातून, मेहनाज खातून, अमीना खातून ने घर में घुसकर उससे मारपीट किया. साथ ही 45 हजार का गहना, नकद 50 हजार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

12.5 लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर फरार

बगहा. चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव में मंगलवार की देर शाम हुई छापेमारी में 12.5 लीटर देसी शराब जब्त किया गया है. वही पुलिस की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहा है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में शराब बनाकर बेचने का कारोबार हो रहा है. जिसका सूचना एएलटीएफ के नेतृत्व कर रहे मुकेश कुमार सिंह को दी गयी. वही गश्ती दल मौके पर पहुंची. जहां घर में तलाशी के दौरान 12.5 लीटर देसी शराब जब्त किया गया. जबकि तस्कर संदीप राय घर छोड़ भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

छापेमारी में दो कुर्की अभियुक्त गिरफ्तार

बगहा. चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार पंचायत में मंगलवार की रात की गयी छापेमारी में दो कुर्की अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि राजू पासी व रामचंद्र राम को गिरफ्तार किया गया. जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत हुआ था. गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

मधुबनी प्रखंड के पांच पंचायतों में लगा विशेष शिविर

बगहा. बिहार सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को मधुबनी प्रखंड के पांच पंचायतों की पांच महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें दलितों से आवेदन लिया गया. साथ ही आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गयी. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सौरभ कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड के मधुबनी, खोतहवा, सिसही, चिउरही आदि पंचायत के महादलित टोलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित होकर अपने-अपने विभागों की जानकारी देते हुए सरकार से मिलने वाले लाभों को दलितों को बताया. वहीं दलितों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >