भालू के हमले में तीन लोग जख्मी, भालू ने जंगल की तरफ किया रुख

भालू ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा है.

हरनाटांड़. भालू ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा है. हालांकि मदनपुर वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों की टीम भालू के हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. बता दें कि तीनों घायलों की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी बुधन पासवान (50 वर्ष), बलुआ-कटैया निवासी जवाहर साहनी (62 वर्ष) तथा नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलहवा निवासी सुरेंद्र साह (66 वर्ष) के रूप में की गयी है. भालू ने कैसे किया हमला

घायल सिधांव निवासी बुधन पासवान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह खेत में शौच के लिए गए थे. उसी क्रम में गन्ने के खेत में छिपे भालू ने उनपर अचानक हमला बोल दिया. भालू के हमले में उनका दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. बलुआ-कटैया निवासी जवाहर साहनी ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे. तभी सरेह से निकल कर आए भालू ने अचानक हमला बोल दिया. इस दौरान उनके घुटने के पास हल्की चोट आई है. वहीं बेलहवा निवासी सुरेंद्र साह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे गन्ने के खेत में गन्ना काटने गए थे. इसी दौरान खेत में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया था. भागने के दौरान हल्की चोट लगी है. पीएचसी हरनाटांड़ में घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. राजेंद्र काजी ने बताया कि भालू के हमले में सिधांव निवासी बुधन पासवान के दोनों पैर में गहरा जख्म पहुंचा है. हालांकि वह खतरे से बाहर है. वही घायलों के परिजनों ने बताया कि भालू लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. कभी सिधांव, कभी बलुआ-कटैया तो कभी बेलहवा सरेह में विचरण कर रहा है. ऐसे में हम सभी घर से बाहर व सरेह में जाने से कतरा रहे हैं.

बोले रेंजर

इस संदर्भ में मदनपुर वन प्रक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि भालू के ह���ले की सूचना पर वन कर्मियों की टीम लगातार गश्त कर रही है. भालू की हर गतिविधि पर नजर रखी गयी है. हालांकि भालू के गन्ने के खेत होते हुए जंगल के तरफ रुख कर लिया है. लेकिन उन्होंने कहा कि सतर्क रहना जरूरी है. सरेहों में जाए तो झुंड बनाकर जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >