शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जलकर राख

स्थानीय कमल साह उच्च माध्यमिक विद्यालय से सटे गांव में सोमवार की सुबह दस बजे बिजली की शाॅर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से तीन घर सहित हजारों के समान जलकर राख हो गए.

नौतन. स्थानीय कमल साह उच्च माध्यमिक विद्यालय से सटे गांव में सोमवार की सुबह दस बजे बिजली की शाॅर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से तीन घर सहित हजारों के समान जलकर राख हो गए. ग्रामीणों के सहयोग व दमकल केंद्र की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में शंकर राम, सीताराम राम व नन्की राम का घर समेत घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह घर के सभी लोग गेहूं की कटनी व अन्य मजदूरी करने को लेकर घर से निकल गये थे. तभी बिजली के शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. इससे पूरा समान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व अंचलाधिकारी को दे दिया गया है. सीओ अजीत कुमार झा ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. संबंधित राजस्व कर्मी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. सरकारी स्तर पर जो भी सहायता होगी दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >