बाढ़ से उफनाई पंडई नदी में डूबे तीन बच्चे, एक लापता, एसडीआरएफ को बुलाया गया

बिहार के शिकारपुर में बाढ़ का कहर जारी है। खैरवा गांव में उफनाई पंडई नदी में तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से एक 14 वर्षीय किशोर रेहान अंसारी अब भी लापता है। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को तलाश के लिए बुलाया है।

Bettiah News: शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदीटेढ़ा पंचायत स्थित खैरवा गांव में गुरुवार को बाढ़ से उफनाई पंडई नदी में तीन बच्चे डूब गए. इनमें से दो बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक 14 वर्षीय किशोर नदी में लापता हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

लापता किशोर की पहचान खैरवा टोला वार्ड-14 निवासी जुल्फिकार अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र रेहान अंसारी के रूप में हुई है.

गोताखोरों ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी (आरओ) अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेहान की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन काफी देर तक खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में आकाशीय बिजली गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, कई घंटे बाधित रही बिजली

एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया

आरओ अशोक कुमार ने बताया कि लापता किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. टीम के पहुंचने के बाद नदी में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जाएगा.

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और बाढ़ के दौरान बच्चों को नदी के पास नहीं जाने देने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >