लूटकांड में नाबालिग समेत अन्य मामलों में तीन गिरफ्तार

ई रिक्शा लूट मामले का तीसरे आरोपी समेत अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को स्थानीय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

योगापट्टी. ई रिक्शा लूट मामले का तीसरे आरोपी समेत अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को स्थानीय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने बताया कि बेतिया छावनी से थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव जाने के नाम पर पांच सौ रूपए में ई रिक्शा भाड़ा किया गया था. उसके बाद थाना क्षेत्र के सोना माई देवी स्थान के पास ई रिक्शा को लूट लिया था और चालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया था. उसी मामले में पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं घटना में शामिल तीसरा आरोपित फरार चल रहा था. इधर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले के तीसरे नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने थाना क्षेत्र के बकहीं गांव निवासी संजय यादव व सागर मुखिया को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है इन दोनों आरोपियों पर मारपीट का अलग-अलग मामला दर्ज हुआ था. न्यायालय के आदेश पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >