बंद घर से छह लाख की संपत्ति की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

मझौवा सर्किल गांव में चोरों ने लक्ष्मण साह के घर में घुसकर तीन लाख रुपये नकद, 2.5 लाख का गहना तथा 50 हजार का अन्य सामान सहित लगभग छह लाख मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली.

बगहा/चौतरवा. चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा सर्किल गांव में चोरों ने लक्ष्मण साह के घर में घुसकर तीन लाख रुपये नकद, 2.5 लाख का गहना तथा 50 हजार का अन्य सामान सहित लगभग छह लाख मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. लक्ष्मण साह की पत्नी पूनम केसरी ने चौतरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि पति उत्तराखंड में व्यवसाय करता है. वह गांव में बेटी के साथ अकेली रहती है. 17 अगस्त को घर में ताला लगाकर बेटी संग पति से मिलने उत्तराखंड चली गयी. इसी बीच चोरों ने घर में चोरी कर ली. 21 अगस्त को पड़ोसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी. 22 अगस्त रात 10 बजे पति के साथ घर लौटी. चोरों ने छत के सहारे सीढ़ी वाली दरवाजा में लगी कुंडी काटकर घर में घुस एक-एक कर तीन कमरों का ताला तोड़ कर चोरी कर ली है. पीड़िता ने पड़ोसी माना तुरहा के पुत्र बहारन तुरहा पर नामजद केस किया है. दो सप्ताह पूर्व बहारन तुरहा ने पूनम को बर्बाद कर देने की चुनौती दी थी. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >