Bihar Politics: कयासों के बीच तेजस्वी यादव ने आगे का प्लान कर दिया साफ, बोले- खुद के दम पर बनायेंगे सरकार

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब हम सरकार में थे तब बिहार में रोजगार दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए तरसना नहीं होगा.

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बगहा पहुंचकर कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन के दौरान तिरुपति चीनी मिल प्रांगण में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनडीए पर जमकर निशाना साधा. एनडीए के कार्यकर्ता मेला पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता मेला और मेरा रोजगार मेला की तुलना नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले चुनाव में हम खुद के दम पर सरकार बनायेंगे. हम जनता के बीच में जा रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे महागठबंधन की सरकार आने के बाद बिहार में सकारात्मक बदलाव आएगा. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ रोज पहले बिहार और यूपी के लोगों के लिए फर्जी शब्द का इस्तेमाल किया था. उनके बयान पर बीजेपी, जदयू और चिराग पासवान ने काफी नाराजगी जताई. इस मामले पर जब सवाल उठाया गया तो उन्होंने कहा कि आप नेता अरविन्द केजरीवाल ने बिहारवासियों को गाली नहीं दी.

मेरी तुलना एनडीए से नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा की बगहा को आरजेडी की सरकार नें पुलिस जिला बनाया और राजस्व जिला बनाने की समय पर योजना बनाएंगे. वहीं एनडीए कार्यकाल में एक भी ब्लॉक तक की घोषणा नहीं होनें की बात कहते हुए उन्होंने चुटकी लिया. बता दें की एनडीए की 15 जनवरी से शुरू होने वाली कार्यकर्त्ता सम्मेलन मेला पर तंज कसते हुए तेजस्वी नें कहा की वे लोग कार्यकर्त्ता मेला लगाए और मैं रोजगार मेला लगाऊंगा. मेरे रोजगार मेला की उनसे कोई तुलना नहीं है.

इंडिया गठबंधन खत्म होने वाले बयान पर दी सफाई

तेजस्वी यादव ने अपने उस बयान पर सफाई दी, जिसमे उन्होंने इंडी अलायंस खत्म होने की बात कही थी. तेजस्वी ने कहा क‍ि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. मेरा बयान दिल्ली चुनाव के संदर्भ में था. बिहार में इंडी अलायंस पूरी तरह से कायम है और रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: राजद ने 4 बागी विधायकों के खिलाफ की एक्शन की मांग, एक विधायक बन चुकी है बीजेपी प्रवक्ता

पिछले चुनाव में कैसा रहा था परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद राजद के नेताओं द्वारा यह कहा भी गया था कि कांग्रेस के कारण महागठबंधन सत्ता से दूर हो गया. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ी थी और तीन सीटों पर उसे सफलता मिली थी. जबकि, राजद 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसके चार उम्मीदवार विजयी हुए थे.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ेगा’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >