Bettiah: गंभीर बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगा दी जान

बसही शिवपुर गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Bettiah: बगहा . बसही शिवपुर गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.परिजन उसे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया. मां माला देवी ने बताया कि बेटी गुड़िया रीढ़ की हड्डी और गर्दन में गंभीर बीमारी से ग्रसित थी और उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था. कई बार रोते हुए कहती थी कि अब वह जीना नहीं चाहती. गर्दन टेढ़ा हो गया था और वह दर्द से बेहाल रहती थी. घटना के बाद लड़की की मां ने अपने मायके लौकरिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया ( बिहार) में फोन किया और मायके पक्ष के सहयोग से उसे तत्काल इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है.पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा . बगहा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ऋषिकांत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों का फर्द बयान कराया जा रहा है .फर्द बयान के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >