11 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

थाना क्षेत्र के बरवाचाप गांव में वार्ड संख्या 10 अंतर्गत गुरुवार की रात्रि 11 वर्षीय एक किशोर की संदिग्ध मौत हो गई है.

चनपटिया. थाना क्षेत्र के बरवाचाप गांव में वार्ड संख्या 10 अंतर्गत गुरुवार की रात्रि 11 वर्षीय एक किशोर की संदिग्ध मौत हो गई है. वह अपने सौतेली मां के साथ रहता था. उसके पिता गुजरात में मजदूरी करने गए हैं. दादा सूरज साह ने बताया कि गुरुवार को दिन में ठीक ही था. अचानक रात में उसे मिर्गी की दौरा पड़ा और गिर गया. उसके बाद उसकी मौत हो गई. इधर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि किशोर को उसकी सौतेली मां ने पीटकर पीटकर मार दिया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि एफएसएल की टीम को सूचित कर दिया गया है. परिजनों से आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. सर्पदंश से बालक की मौत चनपटिया. थाना क्षेत्र के जैतिया मिश्रौलिया गांव में शुक्रवार को एक मासूम बालक की सर्पदंश से मौत हो गई. जैतिया मिश्रौलिया गांव निवासी करीमन पड़ित का पुत्र प्रिंस कुमार (5) गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था. उसी समय विषैले सांप ने उसे डंस लिया. परिजन जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, उससे पहले बालक की मृत्यु हो गई. शुक्रवार की शाम मृतक के पिता करीमन पड़ित ने थाने में लिखित सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया ��ै

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >