पुलिस पर हमले के आरोपित का सरेंडर

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपियों में से कतिपय बालू माफियाओं ने आत्मसमर्पण किया है.

गौनाहा . पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपियों में से कतिपय बालू माफियाओं ने आत्मसमर्पण किया है. थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया है कि लगातार हो रही छापामारी के डर से बालू माफियाओं में हड़कंप है. इसको लेकर एक के बाद एक बालू माफियाओं ने आत्मसमर्पण करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में शनिवार संध्या के पांच बजे एसआई संजीत कुमार पर तलवार से हमला करने वाला जहारुद्दीन अंसारी उर्फ हाफिज व फरसा से हमला करने वाला तेरे नाम ने बेतिया न्यायालय में सिलेंडर कर दिया है. बता दें कि पुलिस पर जानलेवा हमला के मामले में कांड संख्या 83/24 के तहत 43 लोगों को जहां नामजद आरोपित किया गया है. वहीं सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध भी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वही अभी तक कुल आठ नामजद आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >