'टीबी मुक्त भारत' अभियान को मिला सहयोग, मझौलिया में 10 मरीजों को निःक्षय पोषण किट वितरित

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट प्रदान की गईं. शुगर इंडस्ट्रीज के सहयोग से, यह पहल मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पौष्टिक आहार सुनिश्चित करती है.

TB Mukt Bharat: मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किए गए. इस पहल में शुगर इंडस्ट्रीज ने सहयोग करते हुए 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट किट उपलब्ध कराया.

कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था.

10 मरीजों को मिला पोषण आहार

सीएचसी मझौलिया के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने बताया कि टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए शुगर इंडस्ट्रीज की सराहना की.

कार्यक्रम के दौरान 10 टीबी मरीजों को निःक्षय पोषण योजना के तहत फूड बास्केट किट वितरित किए गए.

समाज सेवा की परंपरा निभा रही शुगर इंडस्ट्रीज

शुगर इंडस्ट्रीज के सीजीएम उदयवीर सिंह ने कहा कि संस्थान अपनी स्थापना से ही समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है.

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में नियमित दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसी उद्देश्य से मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई है.

टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा देश को टीबी मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

इस अवसर पर जीएम स्टोर एपी सिंह, जीएम कमर्शियल यूएन राय, जीएम केन शैलेन्द्र त्रिपाठी, एजीएम एचआर हरीश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >