लौरिया में बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा

पश्चिम चंपारण के लौरिया में बाइक चोरी का प्रयास उस समय विफल हो गया जब लोगों ने चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस घटना ने सतर्कता की मिसाल पेश की.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के लौरिया ब्लॉक चौक के पास शुक्रवार को बाइक चोरी की कोशिश उस समय विफल हो गई, जब लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया. बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

कार्यालय में व्यस्त थे बाइक मालिक

जानकारी के अनुसार, अवर निबंधन कार्यालय के दस्तावेज कातिब सचिन कुमार जमीन संबंधी कार्य के सिलसिले में कार्यालय के अंदर व्यस्त थे. इसी दौरान उनकी लॉक बाइक को एक युवक लेकर भागने लगा.

लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

बाइक चोरी की भनक लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा किया. कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया. इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

योगापट्टी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के बकुचिया गांव निवासी 22 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >