Bettiah Breaking News: नरकटियागंज में निगरानी विभाग की टीम ने नरकटियागंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा उपेंद्र विद्यार्थी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि हरदी टेढ़ा निवासी अमृत कुमार से केस मैनेज करने के नाम पर दरोगा ने चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वतखोरी के लिए जाल बिछाया.
Narkatiaganj News: केस मैनेज करने के नाम पर मांगे थे 4 हजार
बताया जाता है कि हरदी टेढ़ा निवासी अमृत कुमार से केस मैनेज करने के नाम पर दरोगा उपेंद्र विद्यार्थी ने चार हजार रुपये की मांग की थी. इसके बाद अमृत कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की.
शिकायत के सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की.
रिश्वत की रकम लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा
निर्धारित योजना के तहत अमृत कुमार को रिश्वत की रकम देने के लिए कहा गया. जैसे ही अमृत कुमार ने दरोगा को चार हजार रुपये दिए, निगरानी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
दरोगा की गिरफ्तारी नरकटियागंज हाईस्कूल चौक के पास हुई. कार्रवाई के बाद निगरानी विभाग की टीम दरोगा को अपने साथ ले गयी.
निगरानी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
रिश्वत लेते दरोगा की गिरफ्तारी के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप की स्थिति है. मामले में निगरानी विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इसी महीने पंचायत सचिव भी हुआ था गिरफ्तार
बताया जाता है कि इसी माह नरकटियागंज में रिश्वतखोरी के एक अन्य मामले में पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को भी निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.
लगातार हो रही निगरानी विभाग की कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों और विभागों में हड़कंप मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें: बेतिया के स्कूल में अनोखी प्रतियोगिता, छात्राओं ने बनाई सुंदर राखियां और रचाई मेहंदी
