शराब पीकर पुलिस केंद्र में हंगामा कर रहे सब इंस्पेक्टर को पटखौली पुलिस ने गिरफ्तार किया .
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
बगहा . शराब पीकर पुलिस केंद्र में हंगामा कर रहे सब इंस्पेक्टर को पटखौली पुलिस ने गिरफ्तार किया .गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर अशरफुल हक खां को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो में मेडिकल जांच के पश्चात न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया है. सब इंस्पेक्टर बगहा पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे. वह शनिवार को करीब तीन बजे पुलिस केंद्र बगहा में शराब पीकर हो हंगामा कर रहे थे . एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने ने बताया कि पुलिस केंद्र में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अशरफुल हक खां दरभंगा जिला के सदर थाना के नयन घाट के निवासी है. वह शनिवार की दोपहर पुलिस केंद्र बगहा में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे . इसके बाद पटखौली थाने की पुलिस को उसे मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया. एसपी के निर्देश के आलोक में पटखौली थाने की पुलिस ने पुलिस केंद्र से अशरफुल हक खां को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर का शहरी पीएचसी में मेडिकल जांच भी कराई गई.कि मामले में पटखौली थाने में कांड अंकित कर सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर मामले में सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई कर रही है. इस मामले में गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर पर विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।