लापरवाही मामले में थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर

पुलिसिंग कार्य में लापरवाही मामले में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

बगहा. पुलिसिंग कार्य में लापरवाही मामले में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं चिउटहा थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय को बथवरिया थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है. एसपी ने 24 घंटा के अंदर थाना में योगदान के साथ पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिसिंग कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों पर कार्रवाई तय है. करंट लगने से मजदूर जख्मी, इलाज जारी

बगहा. नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव छोटकीपट्टी में मकान की शटरिंग करने के दौरान एक मजदूर अचानक नंगे तार की संपर्क में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. करंट से घायल मजदूर की पहचान गोड़ियापट्टी निवासी मुन्ना दीवान का 22 वर्षीय पुत्र नौशाद अली के रूप में की गयी है. वही चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार तथा डॉ. आकृति के द्वारा इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि इलाज किया जा रहा है. स्थिति पूर्व से बेहतर है. फिलहाल इलाज जारी है. पीड़ित ने बताया कि छत के ऊपर शटरिंग कर रहा था. इसी बीच तार कहीं से नंगा था और उसके संपर्क में आकर घायल हो गया.

मधुबनी में जोर-शोर से हो रही विश्वकर्मा पूजा की तैयारी

मधुबनी. स्थानीय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है. ज्ञात हो कि आगामी बुधवार को होने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. जगह-जगह पंडाल सजाए जा रहे हैं और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की स्थापना अंतिम चरण में है. यह पर्व खासतौर पर कारखानों, गैराजों, वर्कशॉप और मशीनरी दुकानों से जुड़े श्रमिकों और कारीगरों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. हर साल की तरह इस बार भी मशीनों की विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की तैयारियां की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >