खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट में जलवा, लायंस क्लब ने 19 पदक विजेताओं को किया सम्मानित

चनपटिया में 5वीं तमों मार्शल आर्ट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को लायंस क्लब ने सम्मानित किया। पश्चिम चंपारण की टीम ने जीते 19 पदक।

चनपटिया मार्शल आर्ट: चनपटिया में तमों मार्शल आर्ट के प्रतिभावान खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. 5वीं तमों मार्शल आर्ट राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पश्चिम चंपारण जिले का नाम रोशन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को रविवार को लायंस क्लब चनपटिया द्वारा सम्मानित किया गया. सीवान में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 19 पदक हासिल किए हैं.

लायंस क्लब ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

प्रतियोगिता से लौटे पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया. समारोह में लायंस क्लब के अध्यक्ष रवि कुमार, प्रियांशु कुमार और अजय सर ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने भी खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि की सराहना की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया.

पश्चिम चंपारण के पदकों का गणित

सीवान में संपन्न हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया:

  • स्वर्ण पदक: 10 खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक से गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
  • रजत पदक: 5 खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
  • कांस्य पदक: 4 खिलाड़ियों ने उम्दा खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता.

कड़ी मेहनत और अनुशासन का मिला फल

तमों मार्शल आर्ट पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती और कोषाध्यक्ष राजू कुमार ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कड़े अभ्यास, अनुशासन और कुशल प्रशिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है.

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

समारोह में सम्मानित होने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में उजागर कुमार, रवि कुमार, दिव्यांशु, अनुभव, दिव्या, नसरीन खातून, सहाना, करिश्मा कुमारी, संजना, साहिल बाबू, राहुल कुमार, उज्जवल कुशवाहा, अमरेंद्र बरनवाल, आदर्श कुमार, साबिर आलम, अल्फाज, मणिराज गौतम और सक्षम कुमार आर्यन शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: एक तरफ शी जिनपिंग, दूसरी तरफ प्रबोवो... BRICS में चंपारण के सतीश दुबे की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >