चुनाव को हरहाल में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त संपन्न कराने की मिली थानेदारों को जिम्मेवारी

वरीय पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन की अध्यक्षता में शनिवार की शाम मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस सभागार, में किया गया.

बेतिया : वरीय पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन की अध्यक्षता में शनिवार की शाम मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस सभागार, में किया गया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम)/पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक)/पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष सम्मिलित हुए। इस अपराध गोष्ठी में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों/पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम)/पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को कांडों के पर्यवेक्षण में पूर्व की अपेक्षा और तेजी लाने, सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल को ज्यादा क्षेत्र भ्रमण करने कानिर्देश दिया. एसपी ने रात्रि गश्ती दल को ज्यादा क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश देते हुए रात्रि गश्ती में और चौकसी बरतने का निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए विशेष चौकसी एवं सतत् वाहन जॉच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. जिला में वाहन चोरी के मामलों में उद्भेदन जल्द से जल्द करने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही जिला के सभी थानाध्यक्षों को शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान को तेज करने, सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, माननीय प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन एवं जनशिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदन को त्वरित गति से जॉच करने का निर्देश दिया गया. जिला में विभिन्न कांडों में संलिप्त अपराधियों जिनका वारंट निर्गत है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया. इसके अतिरिक्त सभी थानाध्यक्षों को यह भी आदेश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >