लौरिया में 20 साल का इंतजार खत्म, सिकरहना नदी पर 9 करोड़ की लागत से पुल निर्माण शुरू

पश्चिम चंपारण के लौरिया में 20 साल से लंबित सिकरहना नदी पर पुल निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है. सीतापुर-डुमरा घाट पर 9 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल से हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड में सिकरहना नदी पर सीतापुर-डुमरा घाट के बीच बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है. करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. लगभग 20 वर्षों से लंबित इस मांग के पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

Lauriya News: पुल के अभाव में वर्षों से हो रही थी परेशानी

सिकरहना नदी पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को वर्षों से आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. विशेषकर बरसात के मौसम में नदी पार करना जोखिम भरा साबित होता था. इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज, किसानों की खेती और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ता था.

मतदान बहिष्कार के बाद तेज हुई थी मांग

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान डुमरा गांव के ग्रामीणों ने पुल निर्माण नहीं होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया था. इसके बाद यह मामला सरकार और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में आया. अब संबंधित एजेंसी द्वारा पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है.

दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने के बाद दर्जनों गांवों के लोगों को स्थायी आवागमन सुविधा मिलेगी. छात्रों, किसानों, मरीजों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर रहेगी नजर

भाजपा नेता एवं नरकटियागंज विधायक प्रतिनिधि रविशेखर सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी भी की जाएगी ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण पूरा हो सके.

यह भी पढ़ें: लौरिया चीनी मिल के पूर्व कर्मियों ने 30 साल से लंबित मजदूरी भुगतान की मांग उठाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >