West Champaran News: मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय से सटे रमपुरवा गांव स्थित बेलवाडीह माई स्थान परिसर में रविवार को श्रीराम कथा का 15वां वर्षगांठ समारोह श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन बेलवाडीह माई स्थान के पुजारी बाबा नारायण दास ने किया.
Mainatand News: साधु-संतों का किया गया सम्मान
समारोह के दौरान डॉ. शशांक भारद्वाज ने उपस्थित साधु-संतों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि साधु-संतों और बड़ों का सम्मान करने वाले लोग ही समाज में महान बनते हैं. उन्होंने सभी लोगों से संतों का आदर और सम्मान करने की अपील की.
गुरु के महत्व पर दिया गया संदेश
बेलवाडीह माई स्थान के पुजारी बाबा नारायण दास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या की शुरुआत भगवान के समक्ष नतमस्तक होकर करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है और उनके मार्गदर्शन से ही व्यक्ति सही दिशा प्राप्त करता है.
श्रद्धालुओं की रही बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में धार्मिक प्रवचन और संतों के आशीर्वचन के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया. पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में बाबा नारायण दास, डॉ. शशांक भारद्वाज, डॉ. सोनू कुमार, सच्चिदानंद सहनी, पप्पू, अल्टर बाबा, परमानंद बाबा, अयोध्या बाबा, अमित बाबा, कृष्ण बाबा, महात्मा बालाजी, रत्नेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, नीरज कुमार विद्यार्थी, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार, धनीलाल साह, दीपराज कुमार, कमलेश राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें:पश्चिम चंपारण में सहयोग शिविर अब 5 अगस्त को, डीएम ने जारी किया निर्देश
