'पुलिस दीदी' पहुंचीं पंचायत, बच्चों ने नाटक से बताया साइबर ठगी और नशे का सच

रकटियागंज में 'पुलिस दीदी' अभियान अब पंचायतों में जागरूकता फैला रहा है। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराध, फर्जी कॉल और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। यह पहल बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा दे रही है।

Police Didi Campaign: नरकटियागंज में 'पुलिस दीदी' अभियान अब शहर से निकलकर पंचायतों तक पहुंच गया है. शुक्रवार को डीके शिकारपुर पंचायत में मुखिया राहुल जायसवाल के आग्रह पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज को साइबर अपराध, फर्जी कॉल और नशे के दुष्प्रभाव से बचने का संदेश दिया.

कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

बच्चों ने मंच से दिया सामाजिक संदेश

'पुलिस दीदी' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शराब के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड और फर्जी कॉल जैसे विषयों पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.

प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने लोगों से नशे से दूर रहने और साइबर अपराधियों के झांसे में नहीं आने की अपील की. उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.

पुलिस दीदी ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस दीदी सह एसआई एकता सागर ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं.

उन्होंने कहा कि जागरूक बच्चे अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

मुखिया ने पुलिस और विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुखिया राहुल जायसवाल ने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास तथा समन्वय को मजबूत करते हैं.

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. वहीं उत्कृष्ट नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया.

प्रधानाध्यापक ने जताया आभार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने पुलिस विभाग और मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में रविंद्र कुमार राव, शब्बीर अहमद, दीपक कुमार, कुमारी मीणा, पूजा कुमारी, मीरा राय, नंदनी कुमारी सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >