नरकटियागंज के राजपुर मदन विद्यालय में चोरी, ताला तोड़कर सरकारी टैबलेट समेत जरूरी सामान ले उड़े चोर

नरकटियागंज के प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर 2 टैबलेट, पंखे और अन्य सामान चोरी कर लिए। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

West Champaran News: नरकटियागंज प्रखंड के प्राथमिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजपुर मदन में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर विद्यालय से दो सरकारी टैबलेट समेत कई जरूरी सामान लेकर फरार हो गए. मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Narkatiaganj News: सुबह विद्यालय पहुंचने पर टूटा मिला ताला

प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने बताया कि 3 अगस्त की सुबह करीब सात बजे सफाई कर्मी ने विद्यालय का ताला टूटा होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंचकर देखा गया कि स्मार्ट क्लासरूम और स्टाफ रूम का ताला टूटा हुआ था. स्टाफ रूम में रखे लोहे के ट्रंक का ताला भी तोड़ दिया गया था.

दो सरकारी टैबलेट समेत कई सामान चोरी

एफआईआर के अनुसार चोर विद्यालय से दो सरकारी टैबलेट, एक मोबाइल फोन, कैमरा, 27 थालियां, चार दीवार पंखे तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए. घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

शिकारपुर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

प्रधानाध्यापक के आवेदन पर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. विद्यालय परिसर और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस जुटी जांच में

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: लौरिया चीनी मिल के पूर्व कर्मियों ने 30 साल से लंबित मजदूरी भुगतान की मांग उठाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >