नरकटियागंज में विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, स्मार्ट क्लास के उपकरण भी ले गए चोर

पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अंजुआ सुगौली में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय के कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए. प्रधानाध्यापक कक्ष, शिक्षक प्रकोष्ठ और स्मार्ट कक्षा के ताले तोड़े गए, जिसमें एचपी लेजरजेट प्रिंटर, एफआरएस टैब, एम्प्लीफायर, इन्वर्टर, बैटरी, यूपीएस, ब्लूटूथ साउंड बॉक्स, मोटर जैसे उपकरण शामिल थे. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

West Champaran News: शिकारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अंजुआ सुगौली में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय के कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए. घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Narkatiaganj News: अवकाश के दौरान हुई चोरी

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि 4 अगस्त को अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद था. अगले दिन सुबह नाइट गार्ड ने विद्यालय में चोरी होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंचकर जांच की गई तो प्रधानाध्यापक कक्ष, शिक्षक प्रकोष्ठ और स्मार्ट कक्षा के ताले टूटे मिले.

स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत कई सामान चोरी

जांच के दौरान पता चला कि चोर एचपी लेजरजेट प्रिंटर, एफआरएस टैब, एम्प्लीफायर, इन्वर्टर, बैटरी, यूपीएस, ब्लूटूथ साउंड बॉक्स, मोटर समेत अन्य आवश्यक उपकरण चोरी कर ले गए. विद्यालय को इससे काफी नुकसान हुआ है.

विद्यालय प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने शिकारपुर थाना में लिखित शिकायत दी. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने चोरी गए सभी सामानों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई है, ताकि जांच में सुविधा हो सके.

पुलिस जांच में जुटी

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रशासन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है. चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: छौड़ादानो पीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, अस्पताल सुधार के लिए लिए गए कई निर्णय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >