भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर विद्वानों का मंथन, गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम का निर्णय

नरकटियागंज के विद्या मंदिर में विद्वत परिषद की बैठक भारतीय संस्कृति के संरक्षण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रही. बैठक में गुरु पूर्णिमा पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया.

West Champaran News: नरकटियागंज के गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानी बाजार में शनिवार को विद्वत परिषद की द्वितीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा समाज में जनजागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, 18 में से 15 रैयतों ने दी सहमति

भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर

मुख्य अतिथि एवं विद्वत परिषद के संयोजक अवधेश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में करीब 25 विद्वानों ने भाग लिया.

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना बेहद आवश्यक है. इसके लिए विद्यालयों और समाज स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने पर बल दिया गया.

गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम होगा आयोजित

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

कई विद्वान रहे मौजूद

बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा, विद्वत परिषद के प्रमुख आचार्य मधुसूदन चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार पाठक, विजय मणि तिवारी, शक्तिनाथ मिश्र, हर्ष तिवारी, अशोक कुमार पांडेय, प्रेमचंद्र मिश्रा, सह प्रमुख आचार्य अभय तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश कुमार वर्मा, रवि कुमार द्विवेदी, दिनेश प्रसाद, कलाधर पाठक, विनोद कुमार दुबे सहित अन्य विद्वान उपस्थित रहे.

बैठक के अंत में मुख्य अतिथि अवधेश तिवारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satish kumar pand

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >