Gaunaha News: समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास जयंती समारोह आयोजित

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत एक भव्य समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया गया, साथ ही 3300 कलश विभिन्न मंदिरों में स्थापित करने की योजना बताई गई.

Gaunaha News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सहोदरा स्थित राम जानकी मंदिर धर्मशाला में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने की, जबकि संचालन भितिहरवा मंडल अध्यक्ष निशिकांत गिरी ने किया.

समानता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों का अनुसरण कर सामाजिक सौहार्द को और मजबूत बनाया जा सकता है.

विभिन्न मंदिरों में स्थापित किए जाएंगे कलश

जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि संत रविदास महाराज के घर से निकलने वाले 3300 कलश विभिन्न मंडलों के मंदिरों में स्थापित किए जाएंगे, ताकि उनके संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके. इस दौरान उन्होंने संत रविदास के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार से जुड़े कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला.

प्रदेश अध्यक्ष का किया सम्मान

समारोह में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पंजियार को फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में सुनील कुमार गढ़वाल, सिपाही राय, सूरज कुमार, रंभु प्रसाद यादव, मुन्ना राम, सच्चितानंद चौबे, विजय महतो, उमेश महतो, बृजकिशोर महतो, रामनाथ महतो, गोपाल कुमार, अजय महतो, ब्रिज पंजियार, राधेश्याम महतो, दिनेश्वर महतो, चंद्रिका गुरु, राजेंद्र महतो, ध्रुव महतो, किरण देवी, माधुरी देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brij mohan prasad yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >