दो बाइकों की भीषण टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल, GMCH रेफर

गोबरौरा फाल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल बेहतर इलाज के लिए तीनों को जीएमसीएच बेतिया रेफर। लौरिया। लौरिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर गोबरौरा

Road Accident In Bettiah: लौरिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर गोबरौरा फाल के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

बेहतर इलाज के लिए GMCH रेफर

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रामु कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को जीएमसीएच रेफर कर दिया है. घायलों की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के डंगरौल गांव निवासी इमाम अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र अली अकबर तथा लौरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी अनिल पांडेय के 20 वर्षीय पुत्र मिलन कुमार और विकास पाठक के 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है.

रिश्तेदार को छोड़कर वापस लौट रहे थे अली

बताया जाता है कि अली अकबर अपनी बुलेट बाइक से एक रिश्तेदार को लौरिया छोड़कर वापस डंगरौल लौट रहे थे. इसी दौरान गोबरौरा फाल के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. दूसरी ओर, मिलन कुमार और आकाश कुमार अपनी बाइक से किसी कार्य से मटियरिया जा रहे थे. आमने-सामने की इस टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: Bihar Land Transfer Rule Change: लैंड ट्रांसफर के नियम में बदलाव, DM को अब 10 एकड़ तक मंजूरी देने का अधिकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >