शिवराजपुर दियारा में छापा, विदेशी शराब व दो बाइक जब्त

पुलिस ने शिवराजपुर दियारा में छापेमारी कर गंडक नदी से उतारी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित दो बाईक को जब्त किया है.

नौतन . पुलिस ने शिवराजपुर दियारा में छापेमारी कर गंडक नदी से उतारी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित दो बाईक को जब्त किया है. शराब की मात्रा साठ लीटर बताई गई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से भारी मात्रा में गंडक नदी के रास्ते शिवराजपुर के दियारा में उतारा गया है, जहां तस्कर शराब को बाइक से लेकर पूर्वी चंपारण जाने के फिराक में हैं. सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाकर रविवार की अहले सुबह दियारा क्षेत्र पहुंची. तस्कर को पुलिस के आने की भनक लग गई. तस्कर शराब व बाइक छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. जब्त शराब व बाइक के निशानदेही पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ कांड अंकित कर फरार तस्करों की पहचान करने में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >