नल-जल योजना की पाइपलाइन लीक, सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पूर्वी नौतन पंचायत में नल-जल योजना की पाइपलाइन कई दिनों से लीक हो रही है, जिससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का गुस्सा विभाग के खिलाफ फूट पड़ा है और वे तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

Bettiah News: नौतन प्रखंड की पूर्वी नौतन पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खलवा खाप टोला में नल-जल योजना की पाइपलाइन कई दिनों से लीक होने के कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. इससे नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की.

Jagdishpur News: आधा दर्जन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में अविनाश पटेल, संतोष कुमार, गोलू गोल्ड, शिव बालक पटेल, उमेश शर्मा, योगेंद्र पटेल, अंकित कुमार, अच्छे लाल पटेल और रितिक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या-2 में करीब आधा दर्जन स्थानों पर नल-जल योजना की पाइपलाइन टूट गई है. इसके कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है.

सड़क पर बह रहा पानी, घरों तक नहीं पहुंच रही आपूर्ति

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन लीकेज के कारण नल-जल का पानी घरों तक पहुंचने के बजाय सड़कों पर बह रहा है. लगातार पानी बहने से सड़क पर जलजमाव हो गया है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:वन विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल, JCB में आग, ग्रामीणों और विभाग के आरोप आमने-सामने छह घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shamsad Aziz

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >