गंडक नदी का दबाव नरहवा गांव पर तेज,गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा

नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है.

मधुबनी. नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है.वाल्मीकि नगर गंडक बराज से गुरुवार की शाम चार बजे लगभग एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.गंडक नदी की धारा परिवर्तित हुई है. नदी थोड़ी नरम दिख रही है.बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल संख्या बगहा के सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि युद्ध स्तर पर विभागीय निर्देश के आलोक में फ्लड फाइटिंग कार्य कराकर स्थल को सुरक्षित किया जा रहा है. लेकिन गंडक की धारा तेज होने के कारण कराए गए कार्य विलीन हो जा रहा है.बताते चलें कि नरहवा गांव के 52 घर गंडक नदी के गर्भ में जाने के साथ ग्रामीण कार्य विभाग की करीब 6 किलोमीटर रोड गंडक में विलीन हुई है. जिससे यातायात मार्ग ठप हो गया है.इस मार्ग से कोई भी वाहन नहीं जा सकता है. उधर पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपए प्रति परिवार खाद्यान्न एवं झोपड़ी के लिए मुहैया कराई जाएगी. सीओ नंदलाल राम के द्वारा इसकी स्वीकृति के लिए बगहा अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है. सात लाख 80 हजार रुपए मुआवजा के रूप में पीड़ित परिवार को सीधे खाते में मुहैया कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >