Bettiah : अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

भंगहा पुलिस ने तीन फरार अभियुक्तों की घर इश्तिहार चिपकाया है.

इनरवा . भंगहा पुलिस ने तीन फरार अभियुक्तों की घर इश्तिहार चिपकाया है. गिरफ्तारी के लिए पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गई है. मारपीट के मामले में सेढवा गांव के राजेश महतो, चुमन महतो एवं सर्वजीत महतो के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया. थानाध्यक्ष दिपक प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बलों के द्वारा आरोपियों के घर इश्तेहार न्यायालय के आदेश पर चस्पा किया गया. इधर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सुकट बिन, धनई बिन एवं हरिकिशन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh kumar

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >