पुलिस टीम से धक्का-मुक्की मामले में 18 नामजद समेत 43 पर केस, तीन महिलाएं जेल, कट्टा व तीन पिकअप जब्त

पुरुषोत्तमपुर में पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 18 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें तीन महिलाओं को जेल भेजा गया है. आरोपी के घर से हथियार और पिकअप भी जब्त किए गए हैं.

Bettiah News: मैनाटाड़ थाना क्षेत्र में बेतिया टाउन थाना के एक आपराधिक मामले के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने 18 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में गिरफ्तार तीन महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

तीन महिलाएं भेजी गईं जेल

पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि घटना के बाद करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. साक्ष्यों के आधार पर मैदुन नेशा (35), आजम खातून (25) और गुलाबसा खातून (23) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि अन्य लोगों को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया.

पुलिस ने आरोपी के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया है. इसके अलावा मवेशी तस्करी में प्रयुक्त तीन पिकअप वाहन और 10 मवेशियों को भी जब्त किया गया.

यह भी पढ़ें: एनएच-727एए भूमि अधिग्रहण मुआवजे में देरी पर एसडीएम ने की समीक्षा, किसानों को जल्द राहत का भरोसा

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्त जहांगीर शेख की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला क्यूआरटी टीम और पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस बेतिया टाउन थाना में दर्ज मामले के नामजद अभियुक्त जहांगीर शेख की गिरफ्तारी के लिए भेड़िहारी गांव पहुंची थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी करताहा नदी के समीप मौजूद है.

पुलिस कार्रवाई का किया गया विरोध

पुलिस के अनुसार जवानों को देखते ही आरोपी भागकर अपने घर पहुंच गया. आरोप है कि उसके परिजनों और गांव की कुछ महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जवानों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में जिला क्यूआरटी के साथ इनरवा, मैनाटाड़, बलथर, भंगहा और कंगली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया. मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjit kumar pate

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >