बगहा. पुलिस जिला अंतर्गत विगत दिन पुलिस ने विभिन्न वादों में कुल 99 मामले का निष्पादन किया है .वही दूसरी ओर पुलिस ने कुर्की समेत विभिन्न कांडों में 47 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है .थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश में चलाये गये. वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने 3 लाख 35 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना कुल 1052 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया गया है.वही एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहें. जिसको लेकर गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से कांड व वारंट में फरार चल रहें. वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.शराब कारोबारी व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है .ताकि शराब व शराबियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
