समकालीन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

crime

बगहा चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय के निर्देश पर पुलिस जिले में चलाए गए दो दिवसीय समकालीन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है .अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालय से निर्गत वारंटों के तामील तथा इश्तहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज गति से की गई .पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि अभियान में सभी थानाध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए लंबित कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता दी . इस दौरान कांडों में फरार चल रहे 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि न्यायालय से निर्गत वारंटों के तामील के क्रम में 147 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया . इस प्रकार दो दिनों के अभियान में कुल 197 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई . एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इश्तहार एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी प्रभावी ढंग से की गई . अभियान के दौरान 41 मामलों में कुर्की-जब्ती का निष्पादन किया गया, जिससे लंबे समय से कानून से बच रहे अभियुक्तों पर दबाव बनाया गया है .उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करना है . इसके लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं . उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा और किसी भी फरार अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा .एसपी राजेश कुमार ने आमजन से भी अपील की कि वे अपराध एवं अपराधियों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें . सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी . उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra prakash ar

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >