देशभक्ति से सराबोर हुआ रामनगर, स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रामनगर में आयोजित निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस आयोजन से राष्ट्रप्रेम और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला.

Ramnagar News: स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर परिषद रामनगर के सभागार में निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया.

पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला.

प्रतियोगिता के पीछे क्या था उद्देश्य?

नगर परिषद के ब्रांड एम्बेसडर सदाकांत शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इन छात्रों ने जीते पुरस्कार

चित्रकला प्रतियोगिता में राधिका कुमारी (राजकीय पंचायती मध्य विद्यालय) और रीत राव (गुट्टी लाल कन्या उच्च विद्यालय) को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा नुसरत खातून (पार्वती कन्या मध्य विद्यालय) को तृतीय स्थान मिला.

निबंध प्रतियोगिता में लवली कुमारी ने प्रथम, सकीना खातून ने द्वितीय, रोशनी कुमारी ने तृतीय और अनीशा कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया.

वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोशनी कुमारी प्रथम, उर्वशी कुमारी द्वितीय और आरूषी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

नगर परिषद की स्वच्छता पदाधिकारी स्फूर दीप्ति ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाती हैं.

कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल, कप, कलम और कॉपी देकर सम्मानित किया गया.

जनप्रतिनिधि और शिक्षक रहे मौजूद

इस अवसर पर सभापति गीता देवी, उपसभापति श्वेता सिंह, सिटी मैनेजर इंटू कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी स्फूर दीप्ति, टाउन प्लानर खुश्बू वर्मा, प्रभारी प्रधान सहायक कृष्णा सिंह नेपाली, पार्षद राकेश सिंह राजपूत, अखिलेश साह, पिंटू गुप्ता, रवि कुमार, शिक्षिका सावित्री कुमारी तथा शिक्षक आयुष कुमार, ज्योति सिंह, तेजस्वी और अमित अनुराग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >