छह किलो चरस व 12 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल

सतन मुखिया को छह किलो चरस व 12 लीटर शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गौनाहा . मटियरिया पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है. मटियरिया थाना क्षेत्र के हरदी बेलहवा गांव से तस्करी के आरोप में सतन मुखिया को छह किलो चरस व 12 लीटर शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया है कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गहन छापेमारी की जा रही है. इस दौरान शनिवार को 11 बजे दिन में मटियरिया थाना क्षेत्र के डरौल पंचायत के हरदी बेलहवा गांव निवासी सतन मुखिया के घर गुप्त तरीके से छापामारी के दौरान जहां 12 लीटर देसी चुलाई शराब उसके घर के पीछे से बरामद की गई, इसी दौरान छह किलो चरस उसके घर से बरामद किया गया. वहीं सतन मुखिया को उसके घर से ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि इस मामले में सतन मुखिया के अलावा दो और लोग नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आगे पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया है कि छह किलो चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है. वहीं गिरफ्तार आरोपी सतन मुखिया को रविवार को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात ख���र डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >