स्वास्थ्य प्रबंधक की पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट मामले में नया मोड़

बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना अंतर्गत तल्खापुर डुमरा शांति नगर वार्ड 33 निवासी राजीव कुमार वर्मा ने अपनी बहन के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है.

बेतिया. बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना अंतर्गत तल्खापुर डुमरा शांति नगर वार्ड 33 निवासी राजीव कुमार वर्मा ने अपनी बहन के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. इस बाबत ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए राजीव कुमार वर्मा ने कालीबाग थाना में आवेदन दिया है. पुलिस को दिए आवेदन में राजीव कुमार वर्मा ने बताया है कि वर्ष 2005 में उनकी बहन अर्चना कुमारी (42) की शादी पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के चांदमारी मोहल्ले निवासी विकास से हुई थी. श्री विकास बैरिया के अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंधक के पद पर काम करते हैं. 26 अगस्त को तीज के अवसर पर पहनने के लिए उनकी बहन ससुराल वालों से अपना सोने का आभूषण मांगी, तब वे लोग उसके साथ मारपीट किए. 28 अगस्त को ससुराल वाले उसे बेतिया के शिवपुरी मोहल्ले में एक किराए के मकान में रखे. उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई. अर्चना ने फोन से इसकी सूचना मायके वालों को दी. दो सितंबर को उसके पति से विकास कुमार ने सूचना दी कि उनकी बहन कही भाग गई है. राजीव कुमार वर्मा ने बताया है कि उसके बहन की भागने की झूठी खबर दी गई. वास्तविकता यह है कि उनकी बहन की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. उत्तर प्रदेश के जहांगीराबाद एवं बाराबंकी के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे से पुलिस शव बरामद की. बाद में वे लोग शव की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में किए. इधर इस संबंध में कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि महिला के पति ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी. महिला का इलाज भी जारी था. महिला की एक पुत्री है, उससे भी पूछताछ हुई है. इस मामले में पूर्व से गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है. वैसे इस मामले में नियम संगत कार्रवाई हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >