Independence day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवदुर्गा ज्वेलर्स की ओर से शनिवार को विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान ध्वजारोहण के साथ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया गया.
शांति नगर में हुआ ध्वजारोहण
नवदुर्गा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ शांति नगर स्थित आवास परिसर में ध्वजारोहण किया. तिरंगा फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मौके पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया.
बच्चों में बांटी गई पाठ्य सामग्री
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रमोद कुमार ने कॉपी, कलम सहित अन्य उपयोगी पाठ्य सामग्री का वितरण किया. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी. आयोजकों ने कहा कि शिक्षा ही मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव है. बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
चिंतामनपुर मठ में भी फहराया तिरंगा
वहीं चिंतामनपुर मठ परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. अरेराज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी तथा मठ के स्थानीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया. उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया.
बोले प्रमोद कुमार
नवदुर्गा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने के साथ शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना भी हमारी जिम्मेदारी है. बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण इसी उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने कहा कि मजबूत शिक्षा और संस्कार के माध्यम से ही देश का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है. समारोह में रंटू पाण्डेय, प्रमोद पासवान, सुमन भारती समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया.
