गहिरी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते कालेज के अध्यक्ष विभूति नारायण राय व अन्य | Prabhat Khabar Network

बेतिया के नौतन छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, शिक्षकों को अंगवस्त्र, डायरी व कलम भेंट कर किया सम्मानित

नौतन के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोगों ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।

नौतन न्यूज: प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया.


भारतीय इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष विभूति नारायण राय, बाबा भागवत राय डिग्री कॉलेज तेलुआ के सचिव उमाशंकर राय, गहिरी पंचायत के मुखिया अनुपलाल यादव, अश्वनी कुमार राय, मनोज यादव और रूपेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

गहिरी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते कालेज के अध्यक्ष विभूति नारायण राय व अन्य | Prabhat Khabar Network

सभी शिक्षण संस्थानों में हुए कार्यक्रम

इकरा पब्लिक स्कूल संतपुर के निदेशक मुनना मंसरी, राष्ट्र भारती शिक्षण संस्थान खड्डा के निदेशक राजकिशोर कुमार, मध्य विद्यालय मंगलपुर गुदरिया के एचएम सुनील पासवान, कुंजलही के उपेंद्र कुमार, माध्यमिक विद्यालय धूमनगर की एचएम रश्मि रम्मा, ललन चौधरी, अवधेश कुमार राय, अशोक राय, प्राथमिक विद्यालय भंगहां के एचएम जावेद आलम, प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर के एचएम श्याम कुमार, मध्य विद्यालय नौतन के एचएम सुरेश राम तथा मंगलपुर कला के एचएम वीर पासवान सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >