मदरसे से दो बोरा सरकारी चावल बाहर ले जाने का वीडियो वायरल, जांच के बाद 49,140 रुपये वसूली का आदेश

नरकटियागंज के चांदपुर मदरसा में पीएम पोषण योजना में धांधली पाए जाने पर 49,140 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Narkatiaganj News: नरकटियागंज के मदरसा नुरूल इस्लाम, चांदपुर में पीएम पोषण योजना के क्रियान्वयन की जांच के बाद 49,140 रुपये की वसूली का आदेश दिया गया है. मामला मदरसा परिसर से दो बोरा सरकारी चावल बाहर ले जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया था.

पीएम पोषण योजना की डीपीओ कुमकुम पाठक के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच नरकटियागंज के प्रखंड साधनसेवी से कराई गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच

सोशल मीडिया पर मदरसा परिसर से दो बोरा सरकारी चावल बाहर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पीएम पोषण योजना से जुड़े मामले की जांच का आदेश दिया गया.

डीपीओ कुमकुम पाठक के मुताबिक, एमडीएम साधनसेवी की जांच के दौरान योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी सामने आई. इसके बाद प्रभारी प्रधान मौलवी अहमद अली से जवाब मांगा गया.

जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ विभाग

डीपीओ के अनुसार, प्रभारी प्रधान की ओर से मिले जवाब को संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद 49,140 रुपये की वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है.

प्रभारी प्रधान मौलवी अहमद अली को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्धारित राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया है.

एक सप्ताह में राशि जमा करने का निर्देश

डीपीओ की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, प्रभारी प्रधान को एक सप्ताह के भीतर पीएम पोषण योजना के जिला कार्यालय में बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से 49,140 रुपये जमा कराने होंगे.

निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उनके वेतन से रकम की कटौती की जाएगी. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है. फिलहाल विभाग ने वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >