नाली के ऊपर चलने को मजबूर लोग और सड़क पर बह रहा पानी, वार्ड 4 की अनोखी बदहाली देख लोग हैरान

नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड 4 में विकास कार्यों का अनोखा नज़ारा है, जहाँ मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है. स्थानीय लोग नाली की पतली दीवार पर चढ़कर आवागमन करने को मजबूर हैं. बिना योजना के बनी सड़क और नाली ने 400 स्कूली बच्चों की राह को खतरे का सफर बना दिया है.

Narkatiaganj Drainage Crisis: नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड संख्या-4 स्थित नंदपुर सीओ नगर इन दिनों अपने विकास कार्यों के अनोखे ढर्रे को लेकर चर्चा में है. यहां की स्थिति को देखकर हर कोई हैरान है. मोहल्ले की मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है. जबकि स्थानीय लोग नाली की पतली दीवार पर चढ़कर आवागमन करने को मजबूर हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से यही नारकीय स्थिति बनी हुई है. लेकिन बार-बार की शिकायतों और प्रशासनिक निरीक्षणों के बावजूद समस्या जस की तस है. हालात इतने खराब हैं कि रिक्शा और टेम्पो चालक भी पूरी सड़क पार नहीं कर पाते. वाहन का अगला पहिया किसी तरह नाली पर चढ़ जाता है. लेकिन पीछे के पहिए पानी में फंस जाते हैं. इस वजह से चालकों को शंभु यादव के घर के पास ही गाड़ी रोकनी पड़ती है. इसके बाद यात्रियों को गंदे पानी से बचकर नाली पार कर पैदल जाना पड़ता है.

बिना योजना बनी सड़क और नाली, 400 स्कूली बच्चों की राह बनी खतरे का सफर

स्थानीय निवासी मोहम्मद आलम. सोनू कुमार. मोहम्मद होदा. सकीना खातून. मोहम्मद सद्दाम और त्रिलोकी ठाकुर ने आरोप लगाया कि बिना किसी तकनीकी मानक और उचित योजना के सड़क व नाली का निर्माण कराया गया है. नतीजा यह हुआ कि नाली सड़क से काफी ऊंची बन गई. जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई और जलजमाव एक स्थायी समस्या बन गया. लोगों का यह भी कहना है कि करीब 100 फीट तक नाली का निर्माण ही नहीं किया गया. जिससे स्थिति और बिगड़ गई है. इस बदहाली के कारण करीब 1000 की आबादी प्रभावित है. वहीं. इस रास्ते से होकर गुजरने वाले करीब 400 स्कूली बच्चों और शिक्षकों की राह खतरे का सफर बन गई है. जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

नेताओं और प्रशासन पर फूटा गुस्सा, वार्ड पार्षद बोले- सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं लोग

वार्ड पार्षद सोनू दास ने बताया कि पिछले एक साल से मुख्य सड़क पर नाले का पानी बह रहा है. नगर परिषद के अधिकारियों. सभापति और अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार इसकी लिखित व मौखिक जानकारी दी गई. लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ. मोहल्ले की बुजुर्ग शारदा देवी ने तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय और निरीक्षण के दौरान नेता आते हैं. फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक संजय कुमार पांडेय. सांसद सुनील कुमार. केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे. नगर परिषद की सभापति रीना देवी और पूरा प्रशासनिक तंत्र इस सड़क से जलजमाव हटाने में अब तक नाकाम रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar pand

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >