हरिनगर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला की चेन स्नैचिंग, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Narkatiaganj Chain Snatching: नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड के हरिनगर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही महिला यात्री के गले से सोने की चेन छीन ली गई. रेल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं.

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय

Narkatiaganj Chain Snatching: नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड के हरिनगर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही एक महिला यात्री के गले से सोने की चेन झपट ली गई. घटना के बाद मची अफरातफरी के बीच रेल पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने लगातार दूसरी बार जीता सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक

भीड़ का फायदा उठाकर वारदात

रेल थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, सिकटा थाना क्षेत्र के कुर्सी बरवा गांव निवासी आयशा अंजुम आनंद विहार-लौकहा बाजार 04014 स्पेशल ट्रेन में सवार हो रही थीं.

इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चार उचक्कों ने उन्हें और उनकी ननद को घेर लिया. आरोप है कि एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपटकर अपने दूसरे साथी को दे दी.

महिला के शोर मचाते ही पकड़ा गया आरोपी

घटना के तुरंत बाद महिला ने शोर मचाया. मौके पर मौजूद यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनगर के चिकपट्टी मोहल्ला निवासी भोला कुरैशी के रूप में हुई है. हालांकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने क्या बताया

रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और छीनी गई सोने की चेन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ट्रेन में सफर के दौरान ऐसे रहें सतर्क

रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान सबसे अधिक भीड़ रहती है. ऐसे समय उचक्के धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर चेन, मोबाइल और पर्स जैसी कीमती वस्तुओं को निशाना बनाते हैं.

रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि भीड़भाड़ के दौरान अपने सामान पर विशेष नजर रखें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या रेल पुलिस को दें.

ये भी पढ़ें: पटना जंक्शन पर रील बनाई तो 6 महीने का जेल, लगेगा जुर्माना भी, निगरानी के लिए बनी विशेष टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >