Bettiah: अफसाना खातून हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, एक और आरोपी गिरफ्तार

मानपुर पुलिस ने अफसाना खातून हत्याकांड में एक और आरोपी मोकिम मियां को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी से मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेज हो गई है. पुलिस मामले के सभी आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.

Inarwa News: मानपुर पुलिस ने अफसाना खातून हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लौकर निवासी मोकिम मियां के रूप में हुई है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी कार्रवाई तेज कर दी गयी है.

मोकिम मियां को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मोकिम मियां को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि मामले में मृतिका के पति हाकिम मियां को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

दस लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

बताया जाता है कि सितंबर 2025 में ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता अफसाना खातून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद साठी निवासी मृतिका के भाई इरशाद आलम ने मानपुर थाने में आवेदन दिया था.

आवेदन के आधार पर मृतिका के पति हाकिम मियां, भसुर मोकिम मियां समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. मोकिम मियां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब प्राथमिकी में नामजद अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में पोखर में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >